चौपारण: अकेला के दौर में बनी सड़कें अब गड्ढों में बदहाल, बरही में विकास पर उठे सियासी सवाल
कभी सड़क, पुल-पुलिया और पीसीसी पथ निर्माण को लेकर विकास की रफ्तार के लिए चर्चा में रहने वाला बरही क्षेत्र इन दिनों जर्जर सड़कों और जगह-जगह बने गड्ढों को लेकर चर्चा में है। कई सड़कों पर उखड़ी गिट्टी, बड़े-बड़े गड्ढे और जमा पानी राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। वहीं, बिजली की अनियमित आपूर्ति को लेकर भी लोगों की शिकायतें सामने आ रही हैं।