खड़गपुर: बाढ़ में फंसे बीमार बच्चे और बुजुर्ग को गोद में उठाकर एसडीओ और सीओ ने किया रेस्क्यू
खड़गपुर अनुमंडल क्षेत्र के अग्रहण पंचायत के सठबिग्घि गांव में लगभग दो सौ लोग तीन दिनों से बाढ़ के बीच घरों में कैद थे। जिसमें बुजुर्ग महिलाओं और बच्चों की संख्या ज्यादा थी। गांव में जब बाढ़ का पानी फैलने लगा तो लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर गए लेकिन फंसे हुए लोग पानी के घटने की आस में गांव में ही रह गए।हालांकि जब यह परिवार पूरी तरह से बाढ़ में घिर गए।