खड़गपुर: भोमासी पुल के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत, दो युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर
खड़गपुर बरियारपुर एनएच 333 मुख्य मार्ग के भोमसी पुल के समीप शनिवार को दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई ।वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया।