खड़गपुर: राजा रानी तालाब के समीप उजाला बालू लोड अनियंत्रित हाईवा पलटा, कोई हताहत नहीं
तारापुर खड़गपुर मुख्य मार्ग के राजा रानी तालाब के समीप उजाला बालू लोड एक अनियंत्रित हाईवा सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई ।घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं चालक को हल्की छोटे आई थी। मिली जानकारी के अनुसार सुल्तानगंज से बरियारपुर फोरलेन कार्य के लिए उजाला बालू लेकर जा रहे हाईवा अनियंत्रित होकर पलट गई।