खड़गपुर: कैथी गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल, रेफर
हवेली खड़गपुर - तारापुर मुख्य मार्ग के कैथी के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। वहीं स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए दोनों घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया गया। जहाँ घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सको ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।