खड़गपुर: भोमासी पुल के समीप अनियंत्रित हाईवा ने बाइक सवार को पीछे से मारी टक्कर, घायल युवक की रास्ते में मौत
शुक्रवार की देर शाम एक अनियंत्रित हाईवा ने बाइक सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी।जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा उसे इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था।तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान लडुई निवासी शालिग्राम मंडल के पुत्र 25 वर्षीय विभाष मंडल के रूप में की गई है। मौत की सूचना पर परिजनों चीख पुकार ।