मुस्कान बाई गदीपति ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, बीकानेरवासियों की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
बीकानेर। दीपावली के पावन पर्व पर किन्नर समाज की ओर से मुस्कान बाई गदीपति ने समस्त सर्व समाज एवं बीकानेरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि दीपावली का यह पावन त्योहार सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। मां लक्ष्मी की कृपा से प्रत्येक परिवार में धन-धान्य की वृद्धि हो तथा सभी के जीवन से दुख, परेशानियां और संकट दूर हों।
मुस्कान बाई गदीपति ने कहा कि दीपावली खुशियों, प्रेम, आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का त्योहार है। यह पर्व हमें मिल-जुलकर रहने, एक-दूसरे की खुशियों में शामिल होने और समाज में प्रेम एवं सौहार्द बनाए रखने का संदेश देता है। उन्होंने बीकानेर की खुशहाली, उन्नति और तरक्की के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि शहर में हमेशा अमन-चैन बना रहे और हर परिवार में सुख-समृद्धि का वास हो।
उन्होंने समस्त बीकान�