दीपावली के उल्लास से गुलजार हुए बीकानेर के बाजार, खरीदारी के लिए उमड़ रहे शहर और गांवों के लोग
किन्नर समाज भी दुकानों पर बधाइयां बांटकर दीपावली की खुशियों में लगा रहा चार चांद
बीकानेर। दीपावली के त्योहार को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। दीपावली की तैयारियों के चलते बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। शहर के मुख्य बाजारों से लेकर गली-मोहल्लों की दुकानों तक हर तरफ चहल-पहल का माहौल देखने को मिल रहा है। शहर के अलावा आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए बीकानेर पहुंच रहे हैं। बाजारों में सुबह से लेकर देर शाम तक ग्राहकों की आवाजाही बनी हुई है।
दीपावली के अवसर पर लोग अपने घरों को सजाने के लिए सजावटी सामान, रंग-बिरंगी लाइटें, दीपक, मोमबत्तियां, मिठाइयां, कपड़े, पूजन सामग्री और अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदारों ने भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपनी दुकानों को �