जिलाधिकारी श्री कुमार गौरव ने आज किलकारी बाल भवन का भ्रमण किया गया। उन्होंने यहां के बच्चों से इन्टरैक्शन किया। बच्चों की रचनात्मकता एवं प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि किलकारी बाल भवन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार द्वारा स्थापित एक अत्यंत महत्वपूर्ण केन्द्र है। यहां के बच्चे काफी मेधावी हैं। पेन्टिंग, नृत्य, संगीत, नाटक, खेल-कूद सहित विभिन्न विधाओं में यहां के बच्चे काफी अच्छा कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला शिक्षा पदाधिकारी को निदेश दिया गया है कि किलकारी बाल भवन के बच्चों की आवश्यकताओं के अनुसार बेहतरीन एवं सुदृढ़ व्यवस्था हो इसे सुनिश्चित करें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#muzaffarpur
#muzaffarpursmartcity
4 views | Muzaffarpur, Bihar | Sep 10, 2026