निर्वाची पदाधिकारी, तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र-सह-आयुक्त, तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर श्री गिरिवर दयाल सिंह ने मीडिया प्रतिनिधियों से बात करते हुए कहा कि बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्वि-वार्षिक निर्वाचन, 2026 का 23 अक्टूबर को होने वाला मतदान भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए निर्धारित मापदंडों के अनुरूप सभी व्यवस्था की गई है। माननीय प्रेक्षक के निदेशन एवं नेतृत्व में मतदान कार्य में प्रतिनियुक्त पीठासीन पदाधिकारियों, माइक्रो प्रेक्षकों, दंडाधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों की आज अंतिम ब्रीफिंग की गई है। अधिकारियों को मतदान की गोपनीयता सुनिश्चित करने, मतपत्र की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने सहित आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए मतदान प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का निदेश दिया गया है।
Chief Electoral Officer, Bihar
Election Commission of India