पटना ग्रामीण: जक्कनपुर थाना क्षेत्र में पत्नी के प्रेमी ने करवाई पति की हत्या, 3 अभियुक्त गिरफ्तार, पटना में SSP ने दी जानकारी
जक्कनपुर थाना क्षेत्र के दशरथा मोड़ के पास 2 मई को अस्पताल के कर्मी को गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से घटना में प्रयुक्त हथियार और बाइक भी बरामद किया गया है। सोमवार दोपहर 2:46 बजे पटना एसएसपी अवकाश कुमार ने मामले की जानकारी दी है।