पटना ग्रामीण: मधुबनी की डॉक्टर शांभवी झा बनीं मिस यूनिवर्स बिहार, मिस यूनिवर्स इंडिया-2025 में करेंगी बिहार का प्रतिनिधित्व
मधुबनी की डॉक्टर शांभवी झा मिस यूनिवर्स बिहार बनीं। शांभवी झा मिस यूनिवर्स इंडिया में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी। रविवार की देर शाम मिस यूनिवर्स इंडिया ने राजधानी पटना के NIFT कैम्पस में ऑफिशियल ऑडीशन आयोजित किया था। देर रात 10 बजे के करीब ऑडिशन में बिहार के कोने-कोने से आई कई टैलेंटेड लड़कियों के बीच डॉक्टर शांभवी झा ने बाजी मारी है।