पटना ग्रामीण: 9 मई को बापू सभागार में मनाई जाएगी महाराणा प्रताप की जयंती, भाजपा कार्यालय ने जानकारी दी
भाजपा कार्यालय में सोमवार दोपहर करीब 12:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार बबलू ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 मई को बापू सभागार में महाराणा प्रताप की जयंती मनाई जाएगी। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी शामिल होंगे।