पटना ग्रामीण: नर्सिंग अभ्यर्थियों ने भाजपा कार्यालय पर किया प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को सौंपा ज्ञापन
नर्सिंग अभ्यर्थी भारी संख्या में सोमवार दोपहर करीब 12:00 बजे भाजपा कार्यालय पहुंचे। जहां अभ्यर्थियों ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को ज्ञापन सौंपा। अभ्यर्थियों का कहना है कि INC सूटेबिलिटी लेटर की वजह से कई अभ्यर्थी नर्सिंग फॉर्म को भरने से वंचित रह गय हैं। इसी मामले को लेकर नर्सिंग अभ्यर्थियों ने मंगल पांडे से मुलाकात की।