पटना ग्रामीण: सदाकत आश्रम में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने PM मोदी पर षड्यंत्र का आरोप लगाया
कांग्रेस प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में सोमवार दोपहर 1:21 बजे कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया।मौके पर उन्होंने जातीय जनगणना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके सहयोगी दलों पर षड्यंत्र करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक षड्यंत्र के तहत कांग्रेस के द्वारा कराए गए जातीय जनगणना के आंकड़ों को कूड़ेदान में डाला गया।