पटना ग्रामीण: शादी के कार्ड पर गणेश जी की जगह लालू यादव की तस्वीर, युवक पहुंचा राजद कार्यालय
बिहार में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को चाहने वाले लोगों की कमी नहीं है इसी की बानगी आज राजद कार्यालय में देखने को मिली। सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक युवक अपनी शादी की कार्ड देने के लिए राजद कार्यालय पहुंचा। लेकिन खास बात तो यह है कि युवक ने अपनी शादी की कार्ड पर भगवान गणेश की जगह लालू प्रसाद यादव की तस्वीर छपवाई है।