मैसूर स्टेट के कर्नाटक बनने के बाद राज्य में अब तक अलग-अलग पार्टियों से 18 मुख्यमंत्री बने। इस लिस्ट में शामिल तीसरे नंबर के सीएम रामकृष्ण हेगड़े अपने दौर के राजनेताओं से अहलदा रहे। रामकृष्ण हेगड़े 5 बार लगातार विधायक चुने गए। उन्हें दो बार राज्यसभा सांसद बनने का मौका मिला। केंद्र सरकार में वाणिज्य मंत्री भी रहे। हेगड़े के सियासी रसूख का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि जब पहली बार कर्नाटक में गैर कांग्रेस सरकार बनी तो उन्हें मुख्यमंत्री चुना गया। उस दौर में भी कर्नाटक में लिंगायत और वोक्कालिगा नेताओं का राजनीति में वर्चस्व था, जबकि रामकृष्ण हेगड़े उत्तर कन्नड़ा के हव्यक ब्राह्मण थे। जब सीएम बने तो पहला फरमान अपनी पत्नी और तीन बच्चों के लिए जारी किया। उन्हें विधानसभा से दूर रहने की हिदायत दी।
रामकृष्ण हेगड़े अगर आज होते तो उनकी उम्र 100 वर्ष होती। 29 अगस्त को बेंगलुरु में उनकी 100वीं जयंती मनाने के लिए उनकी फैमिली, पुराने दोस्त और प्रशं�
Korba, Korba | Aug 25, 2026