'चाय खतरे में है मित्तर, चीनी पहुंच गई सत्तर', सोशल मीडिया पर किया गया ये पोस्ट जौनपुर के लेखपाल अशोक कुमार यादव को भारी पड़ गया। शाहगंज तहसील में तैनात लेखपाल ने रविवार को अपने फेसबुक पर ये पोस्ट किया था। पोस्ट वायरल होते ही शाहगंज तहसील प्रशासन ने कार्रवाई का लेटर जारी कर दिया। मामला गंभीर मानते हुए लेखपाल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। लेखपाल पर कार्रवाई हुई तो तहसील में खलबली मच गई।
चर्चा तब शुरू हुई जब रविवार को लेखपाल अशोक कुमार यादव ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट करते हुए चीनी महंगी होने पर कटाक्ष किया। उन्होंने लिखा- 'चाय खतरे में है मित्तर, चीनी पहुंच गई सत्तर'। पोस्ट जैसे ही वायरल हुई, तहसील से लेकर जिला प्रशासन तक के अफसर हरकत में आ गए। अधिकारियों के अनुसार, ये आचरण नियमों का घोर उल्लंघन था। तर्क आया कि सरकारी सेवा में रहते हुए कर्मचारियों और अधिकारियों को सोशल मीडिया पर इस तरह के पोस्ट से बचना चाहिए। इससे विभाग की छवि को
Korba, Korba | Aug 25, 2026