प्रशासनिक दक्षता, सामाजिक सरोकार और निशानेबाजी के मैदान में अचूक सटीक लक्ष्य- ये पहचान है उत्तर प्रदेश कैडर के IAS अधिकारी और अमेठी के डीएम संजय चौहान की। 15 अप्रैल, 2025 से अमेठी डीएम के पद पर तैनात संजय चौहान ने अपनी कार्यशैली, जमीनी फैसलों और प्रशासनिक कड़ाई से लेकर अपनी व्यक्तिगत उपलब्धियों से एक विशिष्ट छवि बनाई है।
संजय चौहान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के एटा के रहने वाले हैं। वह एक किसान परिवार से आते हैं और इनके पिता स्वयं एक कृषि वैज्ञानिक रहे हैं। प्रशासनिक सेवा में आने से पहले उन्होंने एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग (कृषि इंजीनियरिंग) में स्नातक की डिग्री हासिल की। संजय चौहान ने अपनी कड़ी मेहनत व लगन से सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास की और जनता के सेवा का करियर चुना। आज उनकी कृषि इंजीनियरिंग की पढ़ाई का सीधा फायदा जिले के किसानों को मिल रहा है।
Korba, Korba | Aug 25, 2026