मथुरा शहर के सदर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद स्थित कृष्ण धाम कॉलोनी में सोमवार को कूड़ा उठाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हंगामे में बदल गया। कॉलोनी निवासी फौजी सुरेंद्र और सफाई कर्मचारियों के बीच कहासुनी के बाद नाराज कर्मचारियों ने कूड़े से भरी गाड़ी उसके घर के मुख्य दरवाजे के बाहर पलट दी। सड़क पर अचानक कूड़े का ढेर लगने से कॉलोनी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि कूड़ा उठाने को लेकर फौजी सुरेंद्र और सफाई कर्मचारियों के बीच विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई। इसके बाद गुस्साए सफाई कर्मचारियों ने कूड़े से भरी गाड़ी फौजी के मकान के बाहर खाली कर दी।
#Mathura
Korba, Korba | Aug 25, 2026