पिछोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खाद गोदाम से चोरी की 96 बोरी खाद बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार, 7.70 लाख का माल जब्त
पिछोर - गल्ला मंडी के खाद गोदाम से हुई चोरी का पिछोर थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने 65 बोरी टीएसपी, 21 बोरी कोरोमंडल और 10 बोरी यूरिया खाद सहित ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की है। कुल कीमत करीब 7 लाख 70 हजार रुपये है।
मामले में ग्राम दुर्गापुर के कमल सिंह उर्फ कल्लू और नगरेला के मेहरबान लोधी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने 7 अक्टूबर की रात गोदाम का शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
#PichorPolice #ShivpuriPolice #MadhyaPradesh #PichorNews #ShivpuriNews #KhadChori #MPNews #PichorThana