*खनियाधाना से दिल्ली तक गूंजा विकास का मुद्दा: संचार भवन में सिंधिया जी से मिले मोहारी कला मंडल अध्यक्ष*
*खनियाधाना/दिल्ली। बुधवार शाम 4 बजे।* आज दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय मंत्री श्रीमंत महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया जी से खनियाधाना क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की।
इस दौरान मोहारी कला मंडल अध्यक्ष अरविंद जी ने खनियाधाना और पिछोर विधानसभा क्षेत्र की जमीनी हकीकत से महाराज साहब को अवगत कराया
- खनियाधाना सहित पिछोर विधानसभा में हो रही *अघोषित बिजली कटौती* से किसान और आमजन परेशान
- खनियाधाना क्षेत्र में स्वीकृत विकास कार्यों में धीमी प्रगति
- प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही और सुनवाई न होना
- ग्रामीण क्षेत्रों में *अवैध शराब बिक्री, अतिक्रमण, राशन वितरण में धांधली और भू-माफियाओं* का बढ़ता आतंक
प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा संगठन को खनियाधाना में बूथ स्तर तक और मजबूत करने की योजना पर भी चर्चा की।श्रीमंत सिंधिया जी ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि जल्द ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे *शीघ्र ही खनियाधाना-पिछोर क्षेत्र के दौरे पर आएंगे* और स्वयं विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे।इस अवसर पर बमोरकला मंडल अध्यक्ष श्री रमाकांत शर्मा जी के साथ खनियाधाना क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हरिभान सिंह लोधी बीजेपी Lodhi Bhaiya Sahab अरविन्द लोधी मुहारी कलां