पिछोर में दुर्गा उत्सव को लेकर प्रशासन सख्त, रात 10 बजे बाद DJ - लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध
शिवपुरी- पिछोर में आगामी दुर्गा उत्सव को देखते हुए प्रशासन ने कमर कस ली है। आज एसडीओपी प्रमोद शाक्य, एसडीएम ममता शाक्य एवं थाना प्रभारी नीतू सिंह ने संयुक्त रूप से कस्बे का भ्रमण किया।
अधिकारियों ने सभी दुर्गा पंडालों एवं झांकियों पर पहुंचकर समिति के सदस्यों को निर्देशित किया कि रात्रि 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर व डीजे का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही प्रतिमा विसर्जन के दौरान भी डीजे बजाने पर रोक रहेगी।
प्रशासन ने सभी आयोजकों से गरबा व अन्य कार्यक्रम शांतिपूर्वक मनाने की अपील की है।
SP Shivpuri
Collector Shivpuri
DSP Pramod Shakya