शिवपुरी- कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देश पर जिले में पीएम पोषण योजना के तहत बड़ा निरीक्षण अभियान चलाया गया।
प्रभारी अधिकारी सीमा उपाध्याय ने करैरा, पिछोर और खनियाधाना विकासखंड के 8 शासकीय विद्यालयों में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, रसोईघर की स्वच्छता और पेयजल व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश जिन समूहों द्वारा मध्याह्न भोजन वितरण में लापरवाही बरती जा रही है, उन्हें हटाया जाएगा और उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
बच्चों को प्रतिदिन मेनू अनुसार गर्म, ताजा एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन देना अनिवार्य है, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा।
#Shivpuri #ShivpuriNews #CollectorShivpuri #PMPOSHAN #MidDayMeal #MPNews