Public App Logo
Profile Picture

सत्येंद्र सेंगर पत्रकार पिछोर

@satyendra.sengar
1375Followers
1Following
शिवपुरी- थाना फिजीकल पुलिस द्वारा एक साल पूर्व नरेन्द्र नगर में हुई चोरी की बारदात का खुलासा किया, चोरी के अपराध क्रमांक 219/25 में आरोपी विन्नी मोगिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 200 ग्राम चांदी बरामद की गई  एवं आरोपी को न्यायालय पेश किया।
शिवपुरी- थाना नरवर पुलिस के द्वारा चोरी के अपराध क्रमांक 199/26 में चोरी गये माल मसरुका को शत प्रतिशत बरामद किया गया एवं भिंड जिले के 03 आरोपियों को घटना में प्रयुक्त ईको कार के साथ गिरफ्तार कर आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया।
शिवपुरी- थाना पिछोर पुलिस द्वारा लूट के अपराध क्र.42/17 में 06 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी सुभाष यादव को आरटीओ चैक पोस्ट के पास दिनारा से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
माला को महंगा कर दो नहीं तो आने वाले समय में कुछ नहीं मिलेगा...
शिवपुरी- चौकी मगरौनी थाना नरवर पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी कार्यवाही कर्ते हुये, फरियादी को जान से मारने की नियत से गोली मारने के अपराध क्र. 153/26 मे इनामी फरार आरोपी दीपक उर्फ दीपू गुर्जर को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया।
शिवपुरी- थाना करैरा पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने बलों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये आरोपी सनी प्रजापति को 315 बोर के देशी कट्टा मय जिन्दा कारतूस के गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी को न्यायालय पेश किया।
महात्मा गांधी जयंती पर बापू को शत-शत नमन
"सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लें"
<nis:link nis:type=tag nis:id=gandhijayanti nis:value=GandhiJayanti nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=journalists nis:value=journalists nis:enabled=true nis:link/>
🚨बाचरोंन चौराहे पर विधायक साहब सिंह गुर्जर का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत🚨

पिछोर- ग्वालियर से चंदेरी जा रहे ग्वालियर विधायक साहब सिंह गुर्जर का बाचरोंन चौराहे पर हुआ स्वागत। उन्होंने रानी अवंती बाई प्रतिमा पर माल्यार्पण कर MRF एजेंसी पर कार्यकर्ताओं से मिलकर संगठन पर चर्चा की।

<nis:link nis:type=tag nis:id=sahabsinghgurjar nis:value=SahabSinghGurjar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pichornews nis:value=PichorNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bachronchauraha nis:value=BachronChauraha nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shivpuri nis:value=Shivpuri nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=congress nis:value=Congress nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mpnews nis:value=MPNews nis:enabled=true nis:link/>
🚨पिछोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई!🚨

शिवपुरी- पिछोर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 27 पेटी देशी शराब के साथ बलेनो कार जब्त की है। जब्त माल की कुल कीमत 5 लाख 58 हजार रुपये है।

1 अक्टूबर की रात मुखबिर की सूचना पर लभेड़ा तिराहा पर चेकिंग के दौरान UP 16 BK 0079 नंबर की बलेनो कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक कार छोड़कर फरार हो गया। कार से 27 पेटी शराब बरामद हुई है।

पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=pichhor nis:value=Pichhor nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shivpurinews nis:value=ShivpuriNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mpnews nis:value=MPNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pichhorpolice nis:value=PichhorPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/>
ग्वालियर से चंदेरी जा रहे कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर का पिछोर में भव्य स्वागत🚨

पिछोर- ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा से कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर ग्वालियर से चंदेरी जाते समय आज पिछोर के बाचरोंन चौराहे पर रुके चौराहे पर पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। सबसे पहले विधायक गुर्जर ने बाचरोंन चौराहे पर स्थापित वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके पश्चात वे MRF टायर्स एजेंसी पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका माला पहनाकर अभिनंदन किया। इस दौरान विधायक ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की और कहा कि कांग्रेस की असली ताकत उसका कार्यकर्ता है, सभी को एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करना है। स्वागत के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे क्या कुछ कहा साहब सिंह गुर्जर विधायक ने सुनिए👇👇
शिवपुरी- थाना दिनारा पुलिस द्वारा न्यायालय के प्रकरण क्र 140/20 में 06 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी कमलेश परिहार को गिरफ्तार किया एवं न्यायालय पेश कर जेल भेजा।
शिवपुरी- नए थानेदार से पत्रकार: सर, दो नंबरी लोगों को कैसे पहचानते हो?
थानेदार: जो सबसे पहले माला पहनाने आता है, वहीं से लिस्ट शुरू होती है।🤔🤔
शिवपुरी- पिछोर भी तुरंत हाईलाइट होती है एक बात तो है🤔🤔
सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक दिनेश पाण्डेय को एसपी ने दी भावभीनी विदाई

शिवपुरी-  पुलिस कंट्रोल रूम में आज सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया ने सेवानिवृत्त हो रहे उपनिरीक्षक दिनेश कुमार पाण्डेय को उनके सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए प्रमाण पत्र, शॉल-श्रीफल और पुष्पगुच्छ भेंट कर विदाई दी।

इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक नीतू अवस्थी, निरीक्षक रविशंकर कौशल सहित अन्य पुलिस स्टाफ और सेवानिवृत्त अधिकारी के परिजन उपस्थित रहे।
शिवपुरी- थाना सुरवाया पुलिस द्वारा हत्या के प्रकरण क्रमांक 103/20 में 06 वर्षों से फरार 3-3 हजार रुपये के इनामी आरोपियों दीवान सिंह गुर्जर एवं रामहेत गुर्जर को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया।
शिवपुरी- थाना सुरवाया पुलिस द्वारा प्रकरण आरसीटी क्र. 321/2021 में 05 साल से फरार दो स्थाई वारंटियों लाखन रावत एवं राजू आदिवासी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया।
BREAKING: खनियांधाना बस स्टैंड पर चली गोली, अध्यक्ष पति पर जानलेवा हमला

दिनदहाड़े बेखौफ बदमाशों ने बीच बस स्टैंड पर गोली चला दी। निशाने पर थे नगर परिषद अध्यक्ष के पति। गनीमत रही कि जान बच गई। घटना से लोगों में भारी आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी।
खनियांधाना में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, नगर परिषद अध्यक्ष के पति पर फायरिंग

शिवपुरी- खनियांधाना में आज दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात सामने आई।

घर से दुकान जा रहे नगर परिषद अध्यक्ष के पति पर बीच बस स्टैंड पर अज्ञात बदमाशों ने गोली चला दी। बेखौफ बदमाश तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद बस स्टैंड पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

 SP Shivpuri 
 Asit Yadav 
DSP Pramod Shakya
मेडिकल कॉलेज के सामने 50 से 60 करोड़ की सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया

शिवपुरी- जिला प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मेडिकल कॉलेज के सामने वर्षों पुराने अतिक्रमण को ध्वस्त किया।

कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर एसडीएम आनंद सिंह राजावत के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम सुबह 8 बजे मौके पर पहुंची। ग्राम नोहरीखुर्द के सर्वे नंबर 256 की कुल 6.3970 हेक्टेयर शासकीय भूमि में से बची हुई भूमि पर भू-माफियाओं ने अवैध दुकानें और स्टॉल लगाकर 2 से 3 लाख रुपये महीना किराया वसूला जा रहा था।

तहसीलदार की नोटिस और बेदखली आदेश के बाद कार्रवाई कर लगभग 50 से 60 करोड़ रुपये कीमत की शासकीय भूमि को मुक्त कराया गया। प्रशासन ने कहा है कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
थाना बामौरकलां पुलिस द्वारा चोरी के अपराध क्र. 138/2026 में कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

शिवपुरी- जिले के थाना बामौरकलां पुलिस ने इमला मंदिर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

फरियादी कैलाश नारायण पांडेय निवासी पोटा ने रिपोर्ट की थी कि 20-21 अगस्त की रात मंदिर परिसर के कमरे से पैसों वाला बक्सा अज्ञात चोर चुरा ले गए और रुपये निकालकर बक्सा नहर किनारे फेंक दिया था। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान हुई।

पुलिस ने आरोपी जितेन्द्र उर्फ जितू जाटव (27) और सुनील जाटव (24) दोनों निवासी ग्राम कफार, थाना खनियाधाना को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं समस्याएं, 2 मरीजों को रेडक्रॉस से 10-10 हजार की मदद

शिवपुरी- कलेक्टर अर्पित वर्मा ने साप्ताहिक जनसुनवाई में सैकड़ों लोगों की समस्याएं सुनीं। कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया और बाकी के लिए अधिकारियों को समय-सीमा में समाधान के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान गंभीर बीमारी से पीड़ित दो आवेदकों को तत्काल राहत दी गई। शिवपुरी निवासी कमलेश मंगल और पिछोर के ग्राम उमरीकलां निवासी हृदय रोगी सूरजभान लोधी को कलेक्टर ने रेडक्रॉस मद से 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत कर चेक प्रदान किए।
शिवपुरी- थाना तेन्दुआ पुलिस द्वारा अपराध कारित करने की नियत से घूम रहे आरोपी संजय जाटव को अवैध 315 बोर के देशी कट्टे एवं एक जिंदा राउण्ड के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया।
शिवपुरी- पुलिस चौकी मगरौनी थाना नरवर द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब के विक्रय पर रोक लगाने हेतु कार्यवाही करते हुये 07 पेटी देशी मंदिरा प्लेन कुल कीमती करीबन 28000 रूपए की जप्त कर आरोपी विनय उर्फ घेटी बाथम को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी को न्यायालय पेश किया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशन में अवैध गांजे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही आरोपी के बाड़े से 09 हरे पौधे किये जप्त।

शिवपुरी- थाना कोलारस द्वारा ग्राम सरजापुर के आरोपी सुआलाल यादव के बाड़े से हरे पौधे वजन लगभग 40 किलो के जप्त किये एवं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया जी के द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा जिले में नशे की रोकथाम हेतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने एवं नशे के अवैध व्यापार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जिले के पुलिस अधिकारियों को दिए गए हैं।

अभियान के तहत कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी आर.डी. प्रजापति एवं एसडीओपी अनुभाग कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 28.09.2026 को कोलारस थाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम सरजापुर में एक घर के पास गांजे के बडे-बडे पौधे लगे हैं। 

मुखबिर की युक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाने से मय फोर्स के रवाना होकर ग्राम सरजापुर पहुंचे तो सुआलाल यादव के बाडे में गांजे के बडे-बडे हरे पौधे खडे मिले जिन्हें आरोपी सुआलाल यादव पुत्र स्व. रत्ना यादव निवासी ग्राम सरजापुर थाना कोलारस जिला शिवपुरी से कुल 09 पौधे बजन 40 किलो 250 ग्राम कीमती 40000/- रुपये विधिवत जप्त किये गये एवं अपराध क्रमांक 351/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तार सुदा आरोपी को न्यायालय पेश किया गया।
वक्त के साथ समझ आया,
हर बात का जवाब देना ज़रूरी नहीं,
कुछ बातों में खामोश रहना ही बेहतर होता है।