मनकापुर: मनकापुर पुलिस ने नरायनपुर ग्रंट निवासी 1 नफ़र वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Mankapur, Gonda | Feb 21, 2024 पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने वारंटियों के विरुद्ध अभियान चलाकर गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए थे। जिसके अनुक्रम में मनकापुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में बुधवार को मनकापुर की पुलिस टीम ने मस्तराम पुत्र लल्लन निवासी नरायनपुर ग्रंट को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया है।