मनकापुर: मोतीगंज पुलिस ने महिला के साथ दुराचार करने वाले आरोपी को पिकौरा रेलवे क्रॉसिंग के पास से किया गिरफ्तार
Mankapur, Gonda | Feb 21, 2024 मंगलवार को थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने थाने में सूचना दी कि विपक्षी रात में मेरे घर में घुसकर जबरदस्ती मेरे साथ दुराचार किया है। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को पुलिस ने अभियुक्त दिनेश वर्मा को पिकौरा रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया है। SHO ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्रवाई की गई है।