मनकापुर: नारायनपुर नानककर के रहने वाले एक व्यक्ति ने तीन लोगों पर मारपीट करने व मशीन तोड़ने का लगाया आरोप दर्ज कराई रिपोर्ट
Mankapur, Gonda | Feb 19, 2024 छपिया थानाक्षेत्र के नरायनपुर नानकार गांव के एक व्यक्ति ने गांव के तीन लोगों पर मारपीट करने और मशीन तोड़ने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। फैज के मुताबिक उनके चाचा कोटेदार है 18 फरवरी को वह राशन वितरण में सहयोग के लिए पर्ची काटने में सहयोग कर रहे थे।इसी दौरान लाइन लगाने को लेकर तीन लोगों ने विवाद कर लिया और अंगूठा लगाने वाली मशीन पटक कर तोड़ दिया।