मनकापुर: मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति के तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ अपहरण का केस
Mankapur, Gonda | Feb 20, 2024 मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा, कि उसकी नाबालिग पुत्री घर से ITI के पास नथुनिया मोड़ चौराहा पर कुछ सामान लेने गई थी। उसके बाद वापस घर नही आई। पुत्री की काफी खोजबीन की लेकिन नही मिली। कोतवाल संतोष मिश्र ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज किया गया है।