मनकापुर: समसापुर गांव निवासी भाई-बहन की पिटाई के मामले में महिलाओं समेत 5 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
Mankapur, Gonda | Feb 20, 2024 समसापुर निवासी अरुण त्रिपाठी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन इंदू खेत में सरसों उखाड़ रही थी। तभी विपक्षी सोनी व गुड़िया उसके साथ मारपीट करने लगी। उसके शोर मचाने पर जब मैं बीच-बचाव करने पहुंचा, तो पुरानी रंजिश को लेकर वहां पहले से ही घात लगाए बैठे रामपाल, राघवेंद्र व शिव बहाल ने लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया।