मनकापुर: मनकापुर पुलिस की प्रभावी पैरवी से मादक पदार्थ तस्कर को मिली जेल में बिताई अवधि का कारावास व ₹40,000 के अर्थदण्ड की सजा
Mankapur, Gonda | Feb 20, 2024 मनकापुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ अभियुक्त सत्यनरायण उर्फ ननके वर्मा निवासी चहबचवा नौबरा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जिसमें शासकीय अधिवक्ता व कोर्ट मोहर्रिर द्वारा प्रभावी पैरवी की गई। जिसके फलस्वरूप उक्त अभियुक्त को न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश/NDPS एक्ट कोर्ट ने जेल में बिताई गई अवधि का कारावास व ₹40,000 के अर्थदंड की सजा सुनाई।