बाह: बाह में शराब के लिए पैसे मांगने पर दुकानदार ने युवक के साथ की मारपीट, युवक घायल
बाह में गुरुवार रात लगभग 10 बजे बाह के पोस्ट ऑफिस के सामने एक दुकानदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। 22 वर्षीय अमन गुप्ता, पुत्र सर्वेश गुप्ता, निवासी सुन रट्टी थाना बाह, पर हमला हुआ। आरोप है कि ऋतिक और उसके चार-पांच दोस्तों ने शराब के लिए पैसे मांगने के बाद अमन के साथ मारपीट की। इस घटना में अमन गंभीर रूप से घायल हो गया।