बाह: कचौरा गांव की महिला का शव यमुना नदी में मिला, वह तीन दिन से लापता थी
चित्राहाट थाना क्षेत्र के कचौराघाट गांव की 25 वर्षीय महिला रेखा पत्नी अमित कुमार, का शव गुरुवार शाम 5 बजे यमुना नदी में उतराता हुआ मिला। रेखा ने सोमवार को गांव के पास यमुना नदी में छलांग लगाई थी, जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली थी।