बाह: बटेश्वर मेला को लेकर जिला पंचायत ने ACP बाह के साथ किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के लिए रखी विशेष मांग
बटेश्वर में वुधवार शाम 3 बजे मेले की तैयारियों को लेकर जिला पंचायत के अधिकारियों ने ACP बाह के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लगने वाले साधु-संतों के अखाड़ों और बाजारों का मुआयना किया गया। जिला पंचायत की ओर से विशेष रूप से मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई, जिसमें पुलिस बल के विभिन्न प्रकारों की मांग रखी गई।