बाह: पिनाहट के ACP ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के लिए दिए निर्देश
पिनाहट क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के मद्देनजर ACP पिनाहट अशोक कुमार द्वारा गुरुवार शाम 5 बजे विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया गया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए मौके पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ACP पिनाहट ने इस दौरान सुनिश्चित किया कि विसर्जन प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो।