बाह: पिनाहट में कृषि विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, खाद विक्रेता शटर डालकर फरार हुए
ब्लॉक पिनाहट में डीएपी और सरकारी खाद की कमी की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए गुरुवार दोपहर 2 बजे कृषि विभाग के उच्च अधिकारी छानबीन के लिए कस्बे की दुकानों पर पहुंचे। लेकिन उनके आने से पहले ही सभी विक्रेता अपनी दुकानों पर ताला लगाकर भाग गए। पूरे कस्बे में एक भी खाद की दुकान खुली नहीं मिली, जिससे किसानों को हो रही समस्या उजागर हुई।