बाह: थाना खेड़ा राठौर के पुरा रामलाल गांव में सिलेंडर में आग लगी, बड़ा हादसा टल गया
थाना खेड़ा राठौर में शुक्रवार सुबह 4 बजे गांव पुरा रामलाल में सिलेंडर में आग लगने से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। 28 वर्षीय रविन्द्र, पुत्र मुखताल सिंह, जब चाय बना रहे थे, तभी अचानक सिलेंडर में आग लग गई। इस हादसे में रविन्द्र के पैर झुलस गए और उनके कपड़े भी जल गए। मौके पर पुलिस उपनिरीक्षक अमर सिंह और अनिल सिंह पहुंचे।