भीलवाड़ा: गांधीनगर थाना पुलिस ने एसपी सागर राणा के निर्देश पर 362 ग्राम गांजा बरामद किया, महिला आरोपी गिरफ्तार
भीलवाड़ा। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गांधीनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 362 ग्राम गांजा बरामद कर एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा (IPS) के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन ड्रग फ्री सिटी के तहत की गई।