बक्सर: बक्सर में महावीर गुप्ता का भव्य अभिनन्दन, वाणिज्य प्रकोष्ठ जिला सह-संयोजक बनने पर जताई खुशी
Buxar, Buxar | Aug 19, 2026 रामरेखा घाट स्थित विवाह मंडप में बुधवार को भाजपा नेता महावीर गुप्ता के अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। उन्हें भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ का जिला सह-संयोजक नियुक्त किए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं, व्यापारिक संगठनों और समाज के विभिन्न वर्गों ने उन्हें बधाई दी।समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, व्यापारी प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।