मनोहरथाना: मनोहरथाना आदर्श विद्या मंदिर में नवरात्रि पर कन्या पूजन एवं आरती का आयोजन
आदर्श विद्या मंदिर, मनोहर थाना में आज शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर भव्य कन्या पूजन एवं आरती का आयोजन किया गया। विद्यालय में भैया-बहनों को माता के नौ स्वरूपों के प्रतीक के रूप में आसन पर बिठाकर विधि-विधान से पूजन व आरती की गई। आचार्यों ने सभी बहनों का तिलक कर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।