कोंच: 8 अगस्त को कोंच और आंती में होगी पुलिस - पब्लिक संवाद गोष्ठी
Konch, Gaya | Aug 6, 2026 पुलिस और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से मगध क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर 8 अगस्त 2026 को पुलिस-पब्लिक लोक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम अपराह्न 4:00 बजे शुरू होगा। कोंच थाना क्षेत्र में यह गोष्ठी पंचायत भवन रौना में और आंती थाना क्षेत्र में पंचायत भवन आंती में आयोजित की जाएगी।