जैसीनगर: जैसीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में अंग्रेजी और देशी शराब जब्त, दो आरोपी फरार
जैसीनगर पुलिस ने बुधवार शाम ग्राम सत्ताढाना में दो स्थानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब जब्त की। दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।पहली कार्रवाई में पुलिस ने पुष्पेन्द्र ठाकुर के घर से 72 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसकी कीमत करीब 94 हजार रुपये है। दूसरी कार्रवाई में सीताराम ठाकुर के घर से 54 लीटर देशी शराब जब्त की जिसकी कीमत 35 हज़ार है।