जैसीनगर: जैसीनगर गोवर्धन टोरिया पर लगा मेला, बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण
गोवर्धन टोरिया पर प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी गोवर्धन मेला आयोजित किया गया। मेला दो दिन चला, जिसमें पहले दिन यानी मंगलवार को ग्रामीणों की भारी भीड़ देखने को मिली। बुधवार को भी मेले में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। मेले में भगवान गोवर्धन के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मेले का खास आकर्षण झूले थे, जहां महिलाओं और बच्चों ने झूलों का आनंद उठाया।