कुंदा: कुंदा पंचायत में मूलभूत समस्याओं को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी
Kunda, Chatra | Sep 26, 2026 कुंदा (चतरा), 26 सितंबर। कुंदा पंचायत में शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी तेज हो गई है। पंचायत के अखरा गांव के ग्रामीणों ने समस्याओं के समाधान को लेकर मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से बुनियादी समस्याएं बनी हुई हैं, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी परेशान होना पड़ रहा