तेंदूखेड़ा: तेंदूखेड़ा में महंत श्री विपिन बिहारी दास जी महाराज का मंगल आगमन, भव्य कलश यात्रा से हुआ स्वागत
तेंदूखेड़ा। नगर का सौभाग्य उस समय जाग उठा, जब परम पूज्य महंत श्री विपिन बिहारी दास जी महाराज का बुधवार शाम 4 बजे तेंदूखेड़ा की पावन धरा पर मंगल आगमन हुआ। महाराज श्री के स्वागत में नगर में भव्य एवं भक्तिमय कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाओं के सिर पर सजे कलश और श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा