नीमच कैंट पुलिस ने 32 किलो 765 ग्राम डोडाचूरा पकड़ा, एक आरोपी गिरफ्तार
नीमच। नीमच कैंट पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 32 किलो 765 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई भरभड़िया फंटा क्षेत्र में की।
पुलिस के अनुसार आरोपी राहुल पिता प्रहलाद चौहरा (30), निवासी सरवानिया महाराज, दो बैग लेकर खड़ा था। तलाशी के दौरान दोनों बैग से डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। न्यायालय से पुलिस रिमांड लेकर डोडाचूरा के स्रोतों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।