शिवना नदी किनारे उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व का समापन, पशुपतिनाथ मंदिर के समीप उमड़े श्रद्धालु
मंदसौर। भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के समीप शिवना नदी के तट पर सोमवार सुबह 5 बजे से छठ महापर्व की पूजा-अर्चना शुरू हुई। छठ पर्व के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सुबह से ही घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही और पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया।
Shamgarh, Mandsaur | Nov 16, 2026