लालगंज: बामी गांव से सैकड़ों शिव भक्तों ने शिवद्वार के लिए कांवरियों का जत्था रवाना किया, यात्रा की शुरुआत
लालगंज तहसील क्षेत्र के बामी गांव से शनिवार दोपहर बाद करीब 3:30 बजे सैकड़ो की संख्या में कांवरियों का एक बड़ा जत्था शिवद्वार सोनभद्र के लिए रवाना हुआ। ग्रामीण महिलाएं मंगल गीत गाते डीजे की धुन पर नाचते हुए शिव भक्तों को विदा करने बामी गांव से राजापुर तक पैदल पहुंची। डीजे की धुन पर हर हर महादेव के जयकारों के बीच भक्ति मय माहौल बना रहा।