Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
No video available

मां आदिशक्ति की पूजा-अर्चना का पवित्र सप्ताह चैत्र नवरात्र की आप सभी को शुभकामनाएं और बधाई. मां बगलामुखी सबके दुःख दूर करें और सबके दामन खुशियों से भर दें ऐसी हम मातारानी से प्रार्थना करते हैं। #मां_पीतांबरा #चैत्र_नवरात्रि

13.5k views | Orai, Jalaun | Apr 2, 2022

MORE NEWS

किसी ब्यक्ति को सात गोली मारी जा चुकी हो  उस ब्यक्ति को पर्याप्त सुरक्षा न दी जा रही और कोई मानवीय आधार पर सुरक्षा के लिए सपोर्ट करे तो इन्हें परेशानी होती यह सरकार बदन‍‍ाम व युवाओ गुस्सा भरने कबायद कर रहे है । यह महत्वपूर्ण पदो पर विराज गये लेकिन सोच सरकार व भाजपा प्रति नकारात्मक है घटना हो जाये तो आरोप सरकार लगे इनको तो पूरा तन्खावाह मिलनी ही है। मैने स्वयं नगर पालिका मे निरीक्षण के दौरान सिर्फ होमगार्ड देखा था। जब तक वहां रहे । बाकि आप स्पष्ट करे कितनी सुरक्षा दी या नही मुकदमा लिखने टाईम है लेकिन कितने दिनो एक ब्यक्ति परेशान कर रहे सरकार छबि धूमिल हो रही ।
 #जालौन #वायरल #instagram #सुरक्षा #वर्तमानसमयन्यायदिलानेवालेलोगोखुदन्यायमांगनापढ़रहा
#सीएमयूपीसंज्ञानले 
#योगीजी
#मोदीजी

किसी ब्यक्ति को सात गोली मारी जा चुकी हो उस ब्यक्ति को पर्याप्त सुरक्षा न दी जा रही और कोई मानवीय आधार पर सुरक्षा के लिए सपोर्ट करे तो इन्हें परेशानी होती यह सरकार बदन‍‍ाम व युवाओ गुस्सा भरने कबायद कर रहे है । यह महत्वपूर्ण पदो पर विराज गये लेकिन सोच सरकार व भाजपा प्रति नकारात्मक है घटना हो जाये तो आरोप सरकार लगे इनको तो पूरा तन्खावाह मिलनी ही है। मैने स्वयं नगर पालिका मे निरीक्षण के दौरान सिर्फ होमगार्ड देखा था। जब तक वहां रहे । बाकि आप स्पष्ट करे कितनी सुरक्षा दी या नही मुकदमा लिखने टाईम है लेकिन कितने दिनो एक ब्यक्ति परेशान कर रहे सरकार छबि धूमिल हो रही । #जालौन #वायरल #instagram #सुरक्षा #वर्तमानसमयन्यायदिलानेवालेलोगोखुदन्यायमांगनापढ़रहा #सीएमयूपीसंज्ञानले #योगीजी #मोदीजी

Orai, Jalaun | Aug 11, 2026

योगी जी के जनता दर्शन यह बातजरूर  रखेंगे आपसे बात-चीत सहयोगी से बातचीत रिकोर्डिंग सब कुछ सार्टिफेक्ट 65 b लगाकर  देंगे इन्ही  इस्पेक्टर साहाब के कार्यकाल मे 2021 की  पुर्नविवेचना बिना आदेश कट पेस्ट के दाखिल हुई। सब कुछ मे जिम्मेदारी तय होगी हम है ही क्या ? 

जिम्मेदारो को जवाब देह होना पढेगा । 

#जालौन #सपा #भाजपा #बसपा #आप #वायरल #instagram #सरकारविरोधीइस्पेक्टर #कानून #मजाक #अपराध #लोकसेवक #गोरे  #भ्रष्टाचार #पोलखोल #sdmorai #sdmjudicialorai #रक्षकबनेभक्षक
#नरेन्द्रमोदी #अखिलेशयादव #राहुलगांधी #गोरखपुर #

नोट - ये इस्पेक्टर साहाब जो घटना हुई थी मंदिर मे अश्लील कृत्य उस पर यह धारा नही लगाये थे ।

योगी जी के जनता दर्शन यह बातजरूर रखेंगे आपसे बात-चीत सहयोगी से बातचीत रिकोर्डिंग सब कुछ सार्टिफेक्ट 65 b लगाकर देंगे इन्ही इस्पेक्टर साहाब के कार्यकाल मे 2021 की पुर्नविवेचना बिना आदेश कट पेस्ट के दाखिल हुई। सब कुछ मे जिम्मेदारी तय होगी हम है ही क्या ? जिम्मेदारो को जवाब देह होना पढेगा । #जालौन #सपा #भाजपा #बसपा #आप #वायरल #instagram #सरकारविरोधीइस्पेक्टर #कानून #मजाक #अपराध #लोकसेवक #गोरे #भ्रष्टाचार #पोलखोल #sdmorai #sdmjudicialorai #रक्षकबनेभक्षक #नरेन्द्रमोदी #अखिलेशयादव #राहुलगांधी #गोरखपुर # नोट - ये इस्पेक्टर साहाब जो घटना हुई थी मंदिर मे अश्लील कृत्य उस पर यह धारा नही लगाये थे ।

Orai, Jalaun | Aug 11, 2026

चमोली की नीति घाटी में बादल फटने से तबाही, तामक नाले में बहा BRO का बेली ब्रिज

जितेंद्र गुप्ता ✍️। बोल दो भारत । चमोली

उत्तराखंड के चमोली जिले की नीति घाटी में सोमवार शाम भारी बारिश के बाद तामक नाले में अचानक उफान आ गया। तेज बहाव और मलबे की चपेट में आने से ज्योतिर्मठ-मलारी मार्ग को जोड़ने वाला सीमा सड़क संगठन (BRO) का बेली ब्रिज बह गया। पुल के साथ कई वाहन और एक बुलडोजर भी सैलाब की चपेट में आ गए।
हादसे में BRO का एक चालक/ऑपरेटर लापता बताया जा रहा है। पुल के बहने से नीति घाटी और मलारी क्षेत्र के करीब 15-16 सीमावर्ती गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ है। क्षेत्र में आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई है और मार्ग बहाली के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
घटना के बाद प्रशासन, पुलिस, SDRF और NDRF की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। लापता BRO कर्मचारी की तलाश के साथ ही क्षतिग्रस्त मार्ग को जल्द बहाल करने का काम किया जा रहा है। भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।

#Chamoli #NitiValley #Uttarakhand #CloudBurst #FlashFlood #HeavyRainfall #TamakNala #BRO #BaileyBridge #FloodAlert #UttarakhandNews #BreakingNews #WeatherAlert #NaturalDisaster #RescueOperation #SDRF #NDRF #IndiaNews #BreakingNewsIndia #BolDoBharat

चमोली की नीति घाटी में बादल फटने से तबाही, तामक नाले में बहा BRO का बेली ब्रिज जितेंद्र गुप्ता ✍️। बोल दो भारत । चमोली उत्तराखंड के चमोली जिले की नीति घाटी में सोमवार शाम भारी बारिश के बाद तामक नाले में अचानक उफान आ गया। तेज बहाव और मलबे की चपेट में आने से ज्योतिर्मठ-मलारी मार्ग को जोड़ने वाला सीमा सड़क संगठन (BRO) का बेली ब्रिज बह गया। पुल के साथ कई वाहन और एक बुलडोजर भी सैलाब की चपेट में आ गए। हादसे में BRO का एक चालक/ऑपरेटर लापता बताया जा रहा है। पुल के बहने से नीति घाटी और मलारी क्षेत्र के करीब 15-16 सीमावर्ती गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ है। क्षेत्र में आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई है और मार्ग बहाली के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। घटना के बाद प्रशासन, पुलिस, SDRF और NDRF की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। लापता BRO कर्मचारी की तलाश के साथ ही क्षतिग्रस्त मार्ग को जल्द बहाल करने का काम किया जा रहा है। भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। #Chamoli #NitiValley #Uttarakhand #CloudBurst #FlashFlood #HeavyRainfall #TamakNala #BRO #BaileyBridge #FloodAlert #UttarakhandNews #BreakingNews #WeatherAlert #NaturalDisaster #RescueOperation #SDRF #NDRF #IndiaNews #BreakingNewsIndia #BolDoBharat

Orai, Jalaun | Aug 11, 2026

15 अगस्त 1947 को भारत आज़ाद हुआ… लेकिन जालौन की कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। 

जालौन की धरती ने 1857 से लेकर आज़ादी के बाद तक अंग्रेज़ी हुकूमत और सामंती सत्ता के खिलाफ संघर्ष देखा। कालपी में रानी लक्ष्मीबाई और तात्या टोपे का संघर्ष हो या 25 सितंबर 1947 का हरचंदपुर का वो दर्दनाक अध्याय, जिसे आज भी जालौन के जलियांवाला बाग कांड के रूप में याद किया जाता है।

तिरंगे के लिए अपनी जान न्योछावर करने वाले उन वीरों को शत्-शत् नमन।
उनकी कुर्बानी सिर्फ जालौन की नहीं, बल्कि भारत की आज़ादी की कहानी का हिस्सा है। 🇮🇳

आइए, बुंदेलखंड के इन अनसुने नायकों की कहानी देश-दुनिया तक पहुँचाएँ।

जय हिंद! 🇮🇳

Created By: Athaai 

#Jalaun #JalaunHistory #Bundelkhand #BundelkhandHistory #AzadiKaAmritMahotsav #IndianHistory #FreedomStruggle #UnsungHeroes #HarChandpur #JalaunKeShaheed  #1857Revolt #RaniLakshmibai #TatyaTope #Kalka? #UPHistory #DeshKeVeer #JaiHind #Athaai

15 अगस्त 1947 को भारत आज़ाद हुआ… लेकिन जालौन की कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। जालौन की धरती ने 1857 से लेकर आज़ादी के बाद तक अंग्रेज़ी हुकूमत और सामंती सत्ता के खिलाफ संघर्ष देखा। कालपी में रानी लक्ष्मीबाई और तात्या टोपे का संघर्ष हो या 25 सितंबर 1947 का हरचंदपुर का वो दर्दनाक अध्याय, जिसे आज भी जालौन के जलियांवाला बाग कांड के रूप में याद किया जाता है। तिरंगे के लिए अपनी जान न्योछावर करने वाले उन वीरों को शत्-शत् नमन। उनकी कुर्बानी सिर्फ जालौन की नहीं, बल्कि भारत की आज़ादी की कहानी का हिस्सा है। 🇮🇳 आइए, बुंदेलखंड के इन अनसुने नायकों की कहानी देश-दुनिया तक पहुँचाएँ। जय हिंद! 🇮🇳 Created By: Athaai #Jalaun #JalaunHistory #Bundelkhand #BundelkhandHistory #AzadiKaAmritMahotsav #IndianHistory #FreedomStruggle #UnsungHeroes #HarChandpur #JalaunKeShaheed #1857Revolt #RaniLakshmibai #TatyaTope #Kalka? #UPHistory #DeshKeVeer #JaiHind #Athaai

Orai, Jalaun | Aug 11, 2026

🐺 गांव की पगडंडी पर सियार का आतंक, महिला-बालक को बनाया निशाना

कुईयाझोर में कुछ घंटों के अंतराल में दो हमले, बचाने पहुंचे ग्रामीणों पर भी झपटा; दहशत में लोग

आटा। जनपद जालौन में परासन ग्राम पंचायत के मजरा कुईयाझोर में सोमवार शाम अचानक एक जंगली सियार के हमलों से हड़कंप मच गया। सियार ने अलग-अलग जगहों पर एक महिला और 13 वर्षीय बालक को अपना निशाना बनाया। दोनों हमलों में घायल हुए महिला और बालक को चरवाहों व ग्रामीणों ने समय रहते पहुंचकर बचाया। घटना के बाद पूरे गांव में डर का माहौल है।

पहला हमला शाम करीब 5:30 बजे हुआ। कुईयाझोर निवासी क्रांति (48) खेत से चारा लेकर घर लौट रही थीं। गांव से लगभग 400 मीटर पहले झाड़ियों से अचानक निकले सियार ने उन पर हमला कर दिया और हाथ में काट लिया। महिला की चीख सुनकर आसपास मौजूद चरवाहे दौड़े और ग्रामीणों को सूचना दी। देखते ही देखते लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद सियार वहां से भाग निकला।

कुछ देर बाद सियार ने दूसरी जगह 13 वर्षीय छोटू पर हमला कर दिया। छोटू परासन से पैदल अपने गांव लौट रहा था। गांव से करीब एक किलोमीटर पहले सियार ने उस पर झपट्टा मार दिया और सीने में काट लिया। हमले से बालक जमीन पर गिर पड़ा। उसकी चीख सुनकर आसपास मौजूद लोग दौड़े और किसी तरह उसे सियार के चंगुल से बचाया।

बचाने पहुंचे लोगों पर भी झपटा: ग्रामीणों के मुताबिक दोनों घटनाओं के दौरान सियार बेहद आक्रामक नजर आया। लोगों ने जब घायलों को बचाने की कोशिश की तो वह उनकी ओर भी झपटा। ग्रामीणों की संख्या बढ़ने पर सियार जंगल की तरफ भाग गया।

दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सियार का व्यवहार सामान्य नहीं था और उसके पागल होने की आशंका है।

शाम होते ही घरों में कैद होने लगे लोग: लगातार दो हमलों के बाद कुईयाझोर में दहशत फैल गई है। ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर गांव के आसपास निगरानी कर रहे हैं। शाम होते ही बच्चों को घर से बाहर निकलने से रोका जा रहा है, वहीं ग्रामीण भी खेतों की ओर जाने से बच रहे हैं।

ग्रामीणों ने वन विभाग से सियार को पकड़ने और गांव में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। प्रकरण के सम्बन्ध मे बताया गया कि प्रभारी थाना आटा को सम्बन्धित विभाग से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।

🐺 गांव की पगडंडी पर सियार का आतंक, महिला-बालक को बनाया निशाना कुईयाझोर में कुछ घंटों के अंतराल में दो हमले, बचाने पहुंचे ग्रामीणों पर भी झपटा; दहशत में लोग आटा। जनपद जालौन में परासन ग्राम पंचायत के मजरा कुईयाझोर में सोमवार शाम अचानक एक जंगली सियार के हमलों से हड़कंप मच गया। सियार ने अलग-अलग जगहों पर एक महिला और 13 वर्षीय बालक को अपना निशाना बनाया। दोनों हमलों में घायल हुए महिला और बालक को चरवाहों व ग्रामीणों ने समय रहते पहुंचकर बचाया। घटना के बाद पूरे गांव में डर का माहौल है। पहला हमला शाम करीब 5:30 बजे हुआ। कुईयाझोर निवासी क्रांति (48) खेत से चारा लेकर घर लौट रही थीं। गांव से लगभग 400 मीटर पहले झाड़ियों से अचानक निकले सियार ने उन पर हमला कर दिया और हाथ में काट लिया। महिला की चीख सुनकर आसपास मौजूद चरवाहे दौड़े और ग्रामीणों को सूचना दी। देखते ही देखते लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद सियार वहां से भाग निकला। कुछ देर बाद सियार ने दूसरी जगह 13 वर्षीय छोटू पर हमला कर दिया। छोटू परासन से पैदल अपने गांव लौट रहा था। गांव से करीब एक किलोमीटर पहले सियार ने उस पर झपट्टा मार दिया और सीने में काट लिया। हमले से बालक जमीन पर गिर पड़ा। उसकी चीख सुनकर आसपास मौजूद लोग दौड़े और किसी तरह उसे सियार के चंगुल से बचाया। बचाने पहुंचे लोगों पर भी झपटा: ग्रामीणों के मुताबिक दोनों घटनाओं के दौरान सियार बेहद आक्रामक नजर आया। लोगों ने जब घायलों को बचाने की कोशिश की तो वह उनकी ओर भी झपटा। ग्रामीणों की संख्या बढ़ने पर सियार जंगल की तरफ भाग गया। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सियार का व्यवहार सामान्य नहीं था और उसके पागल होने की आशंका है। शाम होते ही घरों में कैद होने लगे लोग: लगातार दो हमलों के बाद कुईयाझोर में दहशत फैल गई है। ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर गांव के आसपास निगरानी कर रहे हैं। शाम होते ही बच्चों को घर से बाहर निकलने से रोका जा रहा है, वहीं ग्रामीण भी खेतों की ओर जाने से बच रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से सियार को पकड़ने और गांव में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। प्रकरण के सम्बन्ध मे बताया गया कि प्रभारी थाना आटा को सम्बन्धित विभाग से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।

Orai, Jalaun | Aug 11, 2026