भीलवाड़ा: भीलवाड़ा जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, कुल मतदाता 17,81,395
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत जिले की मतदाता सूची का 21 फरवरी को अंतिम प्रकाशन किया गया। प्रारूप सूची (16 दिसंबर 2025) में 17,52,930 मतदाता थे, जो 1.62 प्रतिशत वृद्धि के बाद बढ़कर 17,81,395 हो गए हैं।